यह ख़बर 24 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी घोटाला : सीबीआई ने जसवंत का बयान दर्ज किया

खास बातें

  • 2001 से 2007 के बीच स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस सिलसिले में बीजेपी नेता जसवंत सिंह का बयान दर्ज किया है।
New Delhi:

2001 से 2007 के बीच स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस सिलसिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का बयान दर्ज किया है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने इस हफ्ते सिंह के बयान की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली। एनडीए के शासनकाल में वित्तमंत्री रहे सिंह सीमित मोबिलीटी और एकीकृत लाइसेंसिंग के मुद्दे पर मंत्री समूह के अध्यक्ष थे। वर्ष 2001 से 2007 के बीच रहे दूरसंचार मंत्रियों की भूमिका की जांच के लिए सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता अरुण शौरी और पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन 2001 से 2003 के बीच दूरसंचार मंत्री रहे थे, जबकि यूपीए सरकार के समय दयानिधि मारन दूरसंचार मंत्री थे। सीबीआई शौरी का बयान दर्ज कर चुकी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com