खास बातें
- मार्च में कारों की बिक्री 24.37 प्रतिशत बढ़कर 1,94,199 कारों पर पहुंच गई, जो बीते साल की इसी अवधि में 1,56,145 कारों की थी।
New Delhi: मार्च, 2011 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 24.37 प्रतिशत बढ़कर 1,94,199 कारों पर पहुंच गई, जो बीते साल की इसी अवधि में 1,56,145 कारों की थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते माह मोटरसाइकिल की बिक्री 18.72 प्रतिशत बढ़कर 8,40,941 इकाइयों की रही, जो मार्च, 2010 में 7,08,369 इकाइयों की थी। मार्च, 2011 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 19.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,96,233 इकाइयों की रही, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 9,20,154 इकाइयों की थी। वहीं दूसरी ओर, सभी वर्गों में वाहनों की कुल बिक्री मार्च, 2011 में 19.42 प्रतिशत बढ़कर 14,65,909 इकाइयों की रही। बीते वर्ष मार्च में देश में कुल 12,27,511 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई थी।