यह ख़बर 03 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेप्सी में कैंसरकारी तत्त्व मिले : सेंटर फार एनवायर्नमेंटल हेल्थ

खास बातें

  • कैलिफोर्निया की सरकार ने कानून पारित कर यह अनिवार्य किया है कि पेय पदार्थ में एक निश्चित स्तर तक ही कैंसरकारी तत्त्व मौजूद रह सकते हैं और साथ ही कंपनियों को कैंसर की चेतावनी वाला एक लेबल लगाना होगा।
न्यूयार्क:

पर्यावरण संबंधी समूह सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने एक जांच में पेप्सी के उत्पादों में कैंसरकारी तत्त्व पाया है। समूह ने बुधवार को कहा कि पेप्सी में इस्तेमाल किए गए कैरामेल कलरिंग में अब भी एक कैंसरकारी तत्त्व चिंताजनक स्तर पर मौजूद है, भले ही कंपनी ने कहा है कि वह अपना फार्मूला बदलेगी।

मार्च में पेप्सीको और कोका कोला दोनों ही कंपनियों ने कहा था कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने फार्मूले में बदलाव करेगी। कंपनियों ने यह बयान कैलिफोर्निया सरकार द्वारा एक कानून पारित करने के बाद दिया था।

कैलिफोर्निया की सरकार ने कानून पारित कर यह अनिवार्य किया है कि पेय पदार्थ में एक निश्चित स्तर तक ही कैंसरकारी तत्त्व मौजूद रह सकते हैं और साथ ही कंपनियों को कैंसर की चेतावनी वाला एक लेबल लगाना होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समूह ने पाया कि जहां कोक के उत्पादों में टेस्ट पॉजिटिव नहीं थी, वहीं कैलिफोर्निया से बाहर बेचे गए पेप्सी के उत्पादों में ये तत्त्व अब भी मौजूद हैं।