यह ख़बर 18 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चांदी 64,300 रु. की नई ऊंचाई पर, सोना 70 रु. चढ़ा

खास बातें

  • सोने के भाव 70 रुपये चढ़कर 21780 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 1100 रु. की तेजी के साथ 64300 रु. प्रति किलो की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे।
नई दिल्ली:

मजबूत वैश्विक रुख के बीच आगामी शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर स्टाकिस्टों की लगातार लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव नई ऊंचाई तक जा पहुंचे। सोने के भाव 70 रुपये चढ़कर 21780 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 1100 रु. की तेजी के साथ 64300 रु. प्रति किलो की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे। यूरोप के घरेलू ऋण संकट तथा बढ़ते मुद्रा स्फीति के दबाव से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा। वैश्विक बाजार में सोने के भाव 0.1 प्रतिशत चढ़कर 1488.68 डॉलर और चांदी के भाव 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 43.37 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे। जो 1980 के बाद का उच्चस्तर है। स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं ने आगामी शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर खरीदारी की इसके अलावा शेयर बाजारों में गिरावट के कारण निवेशकों ने सर्राफा बाजार में धन लगाया। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 70 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 21780 रु., और 21,660 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 17,750 रु. प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com