यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

संयुक्त संसदीय बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से 21 को शुरू होगा बजट सत्र

खास बातें

  • संसद का बजट सत्र इस महीने की 21 तारीख को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से शुरू होगा। वित्त मंत्री पी चिदंबरम 28 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे।
नई दिल्ली:

संसद का बजट सत्र इस महीने की 21 तारीख को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से शुरू होगा। वित्त मंत्री पी चिदंबरम 28 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे।

संसद सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘15वीं लोकसभा का तेरहवां सत्र और राज्यसभा का 228वां सत्र 21 फरवरी, 2013 से शुरू होगा।’

सात सप्ताह से अधिक तक चलने वाले इस सत्र में 22 मार्च से 22 अप्रैल तक अवकाश होगा। सत्र का समापन 10 मई को होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेल बजट 26 फरवरी को पेश होगा और आर्थिक समीक्षा 27 फरवरी संसद में पेश की जाएगी।