यह ख़बर 24 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एक साल और झेलनी पड़ सकती हैं अनचाही कॉल्स

खास बातें

  • बीएसएनएल ने कहा है कि उसे आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद अपने नेटवर्क के उन्नयन में 10 माह का समय लगेगा।
नई दिल्ली:

लोगों को अनचाही कॉल्स और एसएमएस से मुक्ति मिलने में एक साल का समय और लग सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के रुख से तो ऐसा ही लगता है। बीएसएनएल ने कहा है कि उसे आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद अपने नेटवर्क के उन्नयन में 10 माह का समय लगेगा। ट्राई ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए ऐसी नंबर सीरीज जारी करने को कहा है कि जिसे पहचाना जा सके और उपभोक्ता यदि नहीं चाहता हो, तो वह उस कॉल को उठाएगा ही नहीं। बीएसएनएल के लिए अपने नेटवर्क का उन्नयन इसलिए जरूरी है, क्योंकि सभी कॉल्स इंटरकेनक्टिड हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अनचाही कॉल्स और एसएमएस पर लगाम के अपने नियमन के तहत दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया था कि वे टेलीमार्केटिंग कंपनियों को आसानी से पहचान में आने वाले नंबरों की श्रृंखला जारी करें। ट्राई के आग्रह के बाद दूरसंचार विभाग ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए 140 से शुरू होने वाली नई श्रृंखला जारी की। यह नंबर श्रृंखला मोबाइल फोनों के लिए थी, पर लैंडलाइन के लिए ऐसी नंबर श्रृंखला जारी नहीं की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com