यह ख़बर 30 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 219 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 218.68 अंकों की तेजी के साथ 18,619.72 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की तेजी के साथ 5,471.80 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 218.68 अंकों की तेजी के साथ 18,619.72 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की तेजी के साथ 5,471.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.68 अंकों की तेजी के साथ 18,424.72 पर खुला और 218.68 अंकों या 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,619.72 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,679.26 के ऊपरी और 18,272.76 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। बजाज ऑटो (5.62 फीसदी), सिप्ला (4.96 फीसदी), टीसीएस (3.96 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (3.86 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिंदल स्टील (8.85 फीसदी), सेसा गोवा (2.70 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.35 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.87 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.61 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,407.45 पर खुला और 62.75 अंकों या 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 5,471.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,493.30 के ऊपरी और 5,360.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 0.32 अंकों की गिरावट के साथ 5,300.40 पर और स्मॉलकैप 10.52 अंकों की तेजी के साथ 5,191.25 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.90 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.59 फीसदी), बैंकिंग (1.59 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों -धातु (2.05 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.16 फीसदी), रियल्टी (0.07 फीसदी) और बिजली (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1137 शेयरों में तेजी और 1085 में गिरावट रही, जबकि 186 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।