बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.59 अंकों की तेजी के साथ 18,386.53 पर खुला और 206.50 अंकों या 1.13 फीसदी तेजी के साथ 18,519.44
पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,546.60 के ऊपरी और 18,210.75 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। भेल (8.10 फीसदी), टाटा पॉवर (4.14 फीसदी), जिंदल स्टील (3.89 फीसदी), टाटा स्टील (3.27 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी
रही।
गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एनटीपीसी (1.60 फीसदी), भारती एयरटेल (1.55 फीसदी), सिप्ला (1.43 फीसदी), इंफोसिस (0.82 फीसदी) और एसबीआई (0.74 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.30 अंकों की तेजी के साथ 5,428.75 पर खुला और 63.30 अंकों या 1.17 फीसदी तेजी के साथ 5,471.75 पर
बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,478.80 के ऊपरी और 5,377.80 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 48.58 अंकों की तेजी के साथ 5,358.75 पर और स्मॉलकैप 38.65 अंकों की तेजी के साथ 5,247.51 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (2.04 फीसदी), बैंकिंग (1.91 फीसदी), तेल एवं गैस (1.59 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.55 फीसदी) और वाहन (1.51 फीसदी) में
सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर रियल्टी (1.33 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1336 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही, जबकि 151 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।