यह ख़बर 04 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 188 अंकों के उछाल के साथ 19,000 के पार

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 188.46 अंकों की तेजी के साथ 19,058.15 पर और निफ्टी 56.35 अंकों की तेजी के साथ 5,787.60 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 188.46 अंकों की तेजी के साथ 19,058.15 पर और निफ्टी 56.35 अंकों की तेजी के साथ 5,787.60 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.06 अंकों की तेजी के साथ 18,939.75 पर खुला और 188.46 या 1.00 फीसदी तेजी के साथ 19,058.15 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,107.04 के ऊपरी और 18,939.75 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.30 अंकों की तेजी के साथ 5,751.55 पर खुला और 56.35 अंकों या 0.98 फीसदी तेजी के साथ 5,787.60 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,807.25 के ऊपरी और 5,751.35 के निचले स्तर को छुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 27.53 अंकों की तेजी के साथ 6,731.89 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 24.86 अंकों की तेजी के साथ 7,210.87 पर बंद हुआ।
        
बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी देखी गई। तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (0.92 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.28 फीसदी) और वाहन (0.08 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।