यह ख़बर 01 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 24.83 अंकों की गिरावट के साथ 19,420.39 पर और निफ्टी 5.70 अंक नीचे 5,828.05 पर बंद हुए।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 24.83 अंकों की गिरावट के साथ 19,420.39 पर और निफ्टी 5.70 अंकों की गिरावट के साथ 5,828.05 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.89 अंकों की तेजी के साथ 19,463.11 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.25 अंक की तेजी के साथ 5,835.00 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 109.54 अंकों की तेजी के साथ 6,982.94 पर और स्मॉलकैप 182.30 अंकों की तेजी के साथ 8,358.19 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com