ADVERTISEMENT

वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले- कंपनियों से कर्ज की आखिरी पाई तक वसूलें बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कंसोर्टियम उद्योगपति विजय माल्या को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट चला गया है। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी जोरदार तरीके से बैंकों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बैंकों को कॉरपोरेट को दिए गए कर्ज की आखिरी पाई तक वसूलनी चाहिए।
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी03:38 AM IST, 09 Mar 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कंसोर्टियम उद्योगपति विजय माल्या को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट चला गया है। शीर्ष अदालत उनकी अपील पर बुधवार को सुनवाई करेगी। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी जोरदार तरीके से बैंकों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बैंकों को कॉरपोरेट को दिए गए कर्ज की आखिरी पाई तक वसूलनी चाहिए।

जेटली ने कहा, 'मेरा मानना है कि यह सिर्फ कानूनी ही नहीं सैद्धान्तिक प्रतिबद्धता भी है। प्रत्येक बैंकिंग संस्थान को कर्ज की आखिरी पाई तक वसूलनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी स्थिति स्वीकार नहीं कर सकती, जिसमें 15-20 लोग बैंकों की भारी पूंजी रखकर बैठे हों। इससे बैंकों की हजारों अन्य लोगों को कर्ज देने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

वित्तमंत्री से जब बैंकों द्वारा माल्या से वसूली के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैंक इस मामले में जो भी कदम उठाएंगे सरकार उनके साथ खड़ी होगी। उन्होंने ईटी नाउ से कहा, 'कुल मिलाकर मैं बैंकों में पूंजी डालने के लिए लोगों पर कर लगा रहा हूं।'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT