खास बातें
- ए राजा के सहयोगी सादिक बाचा की मौत की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की हरी झंडी दे दी है।
नई दिल्ली: 2-जी स्पेक्ट्रम मामले में गिरफ्तार ए राजा के सहयोगी सादिक बाचा की मौत की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है वह इस बारे में तीन दिन में नोटिस जारी करे। सादिक बाचा पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा के करीबियों में गिने जाते थे। 2-जी स्पेक्ट्रम मामले में उनसे पूछताछ भी हुई थी। 16 मार्च को उनकी लाश उनके घर में रस्सी से लटकी मिली थी।