खास बातें
- यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट गहराने की आशंका से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख दर्ज किया गया।
सिंगापुर: यूरोप के केन्द्रीय बैंक में अंदरूनी मतभेद और यूनान द्वारा करों में और कमी किए जाने की घोषणा की खबरों के बाद यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट गहराने की आशंका से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख दर्ज किया गया। न्यूयॉर्क में कच्चे तेल (लाइट स्वीट क्रूड) का अक्तूबर में होने वाला मुख्य सौदा 1.23 डॉलर की गिरावट के साथ 86.01 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसी प्रकार अक्तूबर में डिलीवरी होने वाले कच्चे तेल (ब्रेंट नार्थ-सी) का अक्तूबर में डिलीवरी होने वाला अनुबंध भी 1.02 डॉलर की गिरावट के साथ 111.75 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार यूनान द्वारा अपने करों में और कटौती किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के बैंकों पर अधिक बोझ बढ़ने के कारण यूरो क्षेत्र का ऋण संकट अधिक कठिन होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। सिंगापुर की पुरविन एंड ग्रेट्ज एनर्जी के परामर्शदाता विक्टर सूम ने कहा, यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट बढ़ने और लेहमन ब्रदर्स की तरह यूरोपीय बैंकों के धराशाई होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट बढ़ने की आशंका से मुख्यत: एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।