खास बातें
- एप्पल आई पेड−2 आज आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ार में पहुंच रहा है। दुनियाभर में आई पेड सबसे ज्यादा बिकने वाला टेबलेट कंप्यूटर है।
नई दिल्ली: एप्पल आई पेड−2 आज आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ार में पहुंच रहा है। दुनियाभर में आई पेड सबसे ज्यादा बिकने वाला टेबलेट कंप्यूटर है। एप्पल का आई पेड टू आज से भारत सहित दुनिया के नौ देशों में बिकने लगेगा। वाई फाई के साथ I−PAD−2 के 16 GB मॉडल की कीमत जहां 22161 रुपये है वहीं 32 GB मॉडल की कीमत 26602 रुपये होगी जबकि 64 GB मॉडल आप खरीद सकते हैं 31043 रुपये में लेकिन अगर आपको 3G भी चाहिए तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने होंगे।