खास बातें
- यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट ने कहा कि 2011 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत रहने की संभावना है।
New Delhi: यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (अंकटाड) ने कहा कि 2011 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत रहने की संभावना है जो चीन के बाद सबसे अधिक वृद्धि होगी। अंकटाड ने जारी एक रपट में कहा कि विकसित देशों एवं कई अन्य देशों में मंदी के बावजूद वर्ष 2011 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ेगी जो 2010 में 8.6 प्रतिशत रही थी। संयुक्त राष्ट्र की एजेन्सी ने कहा कि केवल चीन ही भारत से आगे होगा और 2011 में उसकी आर्थिक वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जो 2010 में 10.3 प्रतिशत थी।