यह ख़बर 21 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

त्योहारी मौसम में एयर इंडिया के टिकटों पर 15 प्रतिशत की छूट

खास बातें

  • एयर इंडिया की 'जल्दी−जल्दी' नाम की इस स्कीम में एडवांस एयर टिकट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
नई दिल्ली:

आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए एयर इंडिया अपनी घरेलू फ्लाइट्स में अपने यात्रियों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च कर रहा है। 'जल्दी−जल्दी' नाम की इस स्कीम में एडवांस एयर टिकट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह स्कीम यात्रा के दिन से कम से कम 30 दिन पहले टिकट खरीदने पर ही लागू होगी।

बढ़ते एयर फेयर की वजह से कम हो रहे मुसाफिरों को देखते हुए यह स्कीम यात्रियों की जेब का भी ख्याल रखेगी। इस स्कीम के तहत मुंबई से गोवा जाने की टिकट 2970, मुंबई से दिल्ली 4931 और कोलकाता से दिल्ली जाने का एयरफेयर 4818 रुपये का मिलेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com