अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में फिर लौटी रौनक, Adani Enterprises सहित कई शेयरों में उछाल

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप ने समय से पहले ही 2.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर लोन का भुगतान कर दिया है. 

अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में फिर लौटी रौनक, Adani Enterprises सहित कई शेयरों में उछाल

Adani Group Stocks:

नई दिल्ली:

Adani Group Stocks: आज यानी 13 मार्च को अदाणी ग्रुप के शेयरों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अदाणी ग्रुप के कई स्टॉक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. आज अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) सहित, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar Ltd), अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) आदि शुरुआत के साथ ही बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं.

सुबह 10 बजे अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर (Adani Enterprises Share price) 48.05 अंक यानी 2.53% की तेजी के साथ 1,944.25 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Share price) सुबह 10 बजे  34.10 अंक यानी 4.99% की बढ़त के साथ 716.80 रुपये पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं.

वहीं, सुबह 10 बजे अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 5.00%, अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) 5.00%, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar Ltd) 0.77%, अदाणी पावर (Adani Power) 4.98% और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) 0.12% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप ने समय से पहले ही 2.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर लोन का भुगतान कर दिया है. अदाणी ग्रुप ने रविवार को कहा कि उसने 31 मार्च की समय सीमा से पहले ही लोन चुका दिया है. जिससे समूह के शेयरों के प्रति निवेशकों के रुख में बदलाव आया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)