यह ख़बर 22 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अक्तूबर में 6600 नई कंपनियां पंजीबद्ध

नई दिल्ली:

अक्तूबर महीने में देश में लगभग 6600 नई कंपनियां पंजीबद्ध हुईं। यानी हर दिन औसतन 219 कंपनियों का पंजीकरण हुआ जिसे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी का संकेत माना जा सकता है।

आलोच्य महीने में पंजीबद्ध कुल कंपनियों में से लगभग 70 प्रतिशत सेवा क्षेत्र से थीं जबकि इसके बाद उद्योग तथा कृषि खंड रहा। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में देश भर में कुल 6586 कंपनियां पंजीबद्ध हुईं जिनकी अधिकृत पूंजी 2833.87 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इनमें से आठ सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में 20 विदेशी कंपनियां पंजीबद्ध हुईं। नई कंपनियों में लगभग 34 प्रतिशत व्यापार सेवा जबकि लगभग 15 प्रतिशत विनिर्माण क्षेत्र की हैं।