यह ख़बर 16 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

राजा के खिलाफ जालसाजी का केस चलेगा

खास बातें

  • 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है।
Mumbai:

2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के खिलाफ जालसाज़ी का केस चलाएगी। साथ ही कई अन्य लोगों और कंपनियों के खिलाफ़ आपराधिक साज़िश और जालसाजी का केस चलाया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि CBI ने अब तक 44 लोगों से की पूछताछ की है। साथ ही सरकार ने कोर्ट को बताया कि 2-जी मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने के लिए जल्द ही अध्यादेश जारी किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com