खास बातें
- सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2-जी मामले में दयानिधि मारन के खिलाफ प्राथमिकी इस महीने के अंत तक दायर की जाएगी।
नई दिल्ली: 2-जी मामले में डीएमके के नेता दयानिधि मारन की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि मारन के ख़िलाफ़ प्राथमीकी दर्ज हो सकती है। सीबीआई का कहना है कि और दो से तीन हफ्ते में एक और सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर हो सकती है। साथ ही याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने एक बार फिर कहा कि सीबीआई की जांच आधी अधूरी सी है। इस मामले में सीबीआई ने गृहमंत्री और अंबानी जैसी कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ नहीं की है। भूषण ने एक बार फिर ज़ोर दिया कि वो इस मांमले की देखरेख करते रहेंगे और साथ ही निगरानी के लिए दो से तीन अधिकारियों को नियुक्त करने की मांग भी करेंगे। केंद्र और सीबीआई गुरुवार को प्रशांत भूषण की अर्ज़ी के ख़िलाफ़ जवाब देंगे।