खास बातें
- 2-जी घोटाले के पांच कॉरपोरेट आरोपियों की ज़मानत की याचिका खारिज हो गई है। विशेष अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फ़ैसला सुनाया है।
Mumbai: 2-जी घोटाले के पांच कॉरपोरेट आरोपियों की ज़मानत की याचिका खारिज हो गई है। विशेष अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फ़ैसला सुनाया है। ये आरोपी हैं स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका यूनीटेक वायरलैस के एमडी संजय चंद्रा और रिलायंस एडीएजी ग्रुप के 3 बड़े अधिकारी गौतम दोषी, सुरेन्द्र पिपारा और हरि नायरॉ। विशेष कोर्ट के फ़ैसले के बाद आरोपियों के वकील ने उनके सरेंडर के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल जाना होगा। इसके बाद आरोपियों के वकील दिल्ली हाईकोर्ट में ज़मानत की अर्जी देंगे।