'2047 तक 30 ट्रिलियन की होगी भारतीय इकोनॉमी', पीयूष गोयल का दावा, कनाडा से भी जल्द डील की उम्मीद जताई

पीयूष गोयल ने कहा कि पॉलिसी स्टेबिलिटी और बढ़ते निवेशक भरोसे की वजह से भारत आज वैश्विक स्तर पर एक स्वीट स्पॉट में है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत बहुत ही सकारात्मक रही है और घरेलू स्तर पर भी उद्योगों से इसे शानदार फीडबैक मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

NDTV Profit Conclave 2026: विकसित भारत का सपना अब सिर्फ एक कल्पना नहीं, बल्कि एक हकीकत बनने की राह पर है. यह बात केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एनडीटीवी प्रॉफिट कॉन्क्लेव 2026 में कही. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के ट्रैक पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है.

भारत-अमेरिका डील बनेगी गेम चेंजर

पीयूष गोयल का यह बयान उस समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील की रूपरेखा तैयार हो चुकी है. उन्होंने कहा, "यह समझौता भारत के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश की बाढ़ आने वाली है."

ट्रेड ग्रोथ के बार में बात करते हुए पीयूष गोयल ने बताया कि वैश्विक चुनौतियां हैं, इसे बाद भी इस साल भारत के कुल व्यापार में 5-6% की बढ़ोतरी हो सकती है. इतना ही नहीं अगले 5 से 6 सालों में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.

Advertisement

'कनाडा के साथ जल्द ट्रेड एग्रीमेंट'

आने वाले समय में ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा भारत अब तक 38 देशों के साथ 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कर चुका है. कनाडा के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही एक और बड़े देश के साथ डील पक्की हो सकती है.

'स्वीट स्पॉट में है भारत'

पीयूष गोयल ने कहा कि पॉलिसी स्टेबिलिटी और बढ़ते निवेशक भरोसे की वजह से भारत आज वैश्विक स्तर पर एक स्वीट स्पॉट में है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत बहुत ही सकारात्मक रही है और घरेलू स्तर पर भी उद्योगों से इसे शानदार फीडबैक मिल रहा है.

Advertisement

चीन और वियतनाम से आगे निकलेगा भारत

पीयूष गोयल ने डेटा के जरिए बताया कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में कैसे बढ़त दिलाएगा. पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता भारत को दूसरे देशों के मुकाबले बड़ा फायदा देता है. उन्होंने बताया कि जिन देशों से भारत का मुकाबला होता है, जैसे चीन पर करीब 35% और वियतनाम पर लगभग 20% टैक्स लगता है, जबकि भारत पर यह दर कम है. इससे भारतीय उत्पाद ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें- NDTV Profit Conclave 2026: 'हम जो चाहते थे, हमें मिल गया और अमेरिका...', ट्रेड डील पर बोले  PM के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्‍याल

यह भी पढ़ें- क्‍या मार्च तक होगा IDBI बैंक का प्राइवेटाइजेशन, NDTV Profit कान्‍क्‍लेव में DIPAM सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान