पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव बिहार की राजनीतिक नर्सरी है जहां से कई बड़े नेता निकले हैं. इस बार 28 फरवरी को लगभग बीस हजार छात्र-छात्राएं अपने नए छात्रसंघ नेताओं के लिए मतदान करेंगे. कुल 41 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनावी दंगल में हैं जिसमें अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा है.