एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बताई गई है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार की जानकारी दी है. संजय राउत ने बताया कि मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई है.