ईरान और चीन के बीच CM-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की खरीद पर समझौता अंतिम चरण में है. ये मिसाइलें अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाने में सक्षम और इंटरसेप्ट करना बेहद कठिन हैं. ईरान सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, एंटी-बैलिस्टिक सिस्टम और एंटीसैटेलाइट हथियार भी खरीद रहा है.