बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान राजधानी ला पाज़ के पास व्यस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान खराब मौसम के कारण सड़क पर गिरा, जहां कई वाहन खड़े थे और वे विमान के नीचे कुचले गए इस दुर्घटना में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हुई और तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं