Petrol Prices Today, 2 July Diesel Prices: जुलाई का पहला हफ्ता चल रहा है और आज तारीख हो गई 2 जुलाई. महीने के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर एक राहत भरी खबर आई कि सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने बुधवार, 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर कम कर दिए, जबकि डीजल की कीमतों में भी 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. ये फैसला, क्रूड ऑयल की कीमतें अमेरिका-ईरान युद्ध के पहले वाले स्तर पर पहुंचने के बाद लिया गया. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं कम किए हैं.
कच्चे तेल का भाव पिछले 30 दिन के भीतर 24 डॉलर से ज्यादा तक गिर गए हैं. आज 2 जुलाई, गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में सितंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड का भाव 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 3% से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है. वहीं दूसरी ओर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दिख रहा है. आज से पूरे एक महीने पहले की बात करें तो 2 जून को ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI क्रूड 92 डॉलर के भाव के करीब ट्रेड कर रहा था. यानी कि बीते 30 दिन में ब्रेंट क्रूड 24 डॉलर और WTI क्रूड भी 24 डॉलर प्रति बैरल तक गिर चुका है.
अगर आपके मन में ये सवाल है कि इसका देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना असर पड़ा है, तो जवाब है कि कीमतों पर तो नहीं लेकिन सप्लाई पर जरूर प्रभाव पड़ा है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश में पेर्टोल-डीजल का रिजर्व पहले की मिडिल ईस्ट वॉर के पीक डेज की तुलना में काफी सुधरा है.
आज क्या भाव चल रहा है पेट्रोल-डीजल?
आज 2 जुलाई 2026, गुरुवार को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो इसमें मामूली अंतर दिख रहा है. ये अंतर अलग-अलग शहरों में राज्यों के टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और अन्य वजहों से हो सकता है.
2 जुलाई को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
- दिल्ली: 102.12 रुपयेरुपये/लीटर
- मुंबई: 111.21 रुपये/लीटर
- कोलकाता: 113.51 रुपये/लीटर
- चेन्नई: 108.01 रुपये/लीटर
- हैदराबाद: 115.73 रुपये/लीटर
- बेंगलुरु: 110.89 रुपये/लीटर
2 जुलाई को प्रमुख शहरों में डीजल के दाम
- दिल्ली: 95.20 रुपये/लीटर
- मुंबई: 97.83 रुपये/लीटर
- कोलकाता: 99.82 रुपये/लीटर
- चेन्नई: 99.66 रुपये/लीटर
- हैदराबाद: 103.82 रुपये/लीटर
- बेंगलुरु: 98.80 रुपये/लीटर
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी कम होने का असर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों पर देखा जा रहा है, जो कि युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं. देश में सरकार ने कमर्शियल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगी पाबंदियां भी हटा ली हैं.
नयारा एनर्जी ने की बड़ी कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें नीचे आने के बाद प्राइवेट सेक्टर की कंपनी नयारा एनर्जी (Nayara Energy) ने बुधवार, 1 जुलाई को पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है.
क्या सरकारी कंपनियां घटाएंगी दाम?
NDTV प्रॉफिट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें नरम होने के बावजूद सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) नयारा एनर्जी की तरह तुरंत बड़ी कटौती नहीं करने वाली हैं. इसकी वजह ये है कि ये कंपनियां हाल ही में पश्चिम एशिया संकट के दौरान हुए नुकसान (losses) की भरपाई करने में जुटी हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi EV Policy: जल्द लॉन्च होगा ईवी पोर्टल, सब्सिडी चाहिए तो 30 दिन वाला ये नियम जान लें वरना घाटे में रहेंगे