- जरीन खान का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) अपने अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ जरीन खान अपने स्टाइल के लिए भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. जरीन खान खुद को फीट रखने के लिए अकसर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जरीन खान (Zareen Khan Video) जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस भारी वजन उठा रही हैं और उससे अपनी टांगों की एक्सरसाइज कर रही हैं. वीडियो में जरीन खान का जज्बा देखने लायक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दिमाग- यह कौन-सा दिन है. मैं- टांगों का दिन." जरीन खान ने इस वीडियो में ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, यह आउटफिट उन पर काफी फब रहा है. एक्ट्रेस जरीन खान के इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) 'वीर (2010)' फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया मेंर आ चुकी हैं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बॉलीवुड के साथ-साथ जरीन खान ने तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है. आखिरी बार एक्ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म 'डाका' में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं