विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

जरीन खान अच्छी फिटनेस के लिए जिम में यूं करती हैं टफ वर्कआउट, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video

जरीन खान (Zareen Khan) ने अपने वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ ही लोगों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित किया है.

जरीन खान अच्छी फिटनेस के लिए जिम में यूं करती हैं टफ वर्कआउट, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video
जरीन खान (Zareen Khan)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस नियमित अंतराल पर अपने इवेंट्स की तस्वीरें या वीडियो फैन्स के बीच पोस्ट करती हैं. जरीन खान (Zareen Khan) अपने काम के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में अच्छी फिटनेस के लिए जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं. जरीन खान (Zareen Khan Workout Video) का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

जरीन खान (Zareen Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो किस तरह टफ एक्सरसाइज को आसानी से कर रही हैं. वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है: "वीकेंड डन राइट." जरीन खान के इस वर्कआउट वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. उनके वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हाल ही में जरीन खान 'मशहूर है तू' म्यूजिक वीडियो नजर आई हैं.

जरीन खान (Zareen Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही प्रिंस नरूला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने 'वीर (2010)' फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया मेंर आ चुकी हैं.  इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस ने तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है. उनकी कई पंजाबी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan, Zareen Khan Video, Zareen Khan Workout Video, Zareen Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com