विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

जरीन खान ने 'ओले ओले' सॉन्ग पर दोस्तों के साथ जमकर मचाया तहलका, इंटरनेट पर थ्रोबैक Video हुआ वायरल

जरीन खान (Zareen Khan) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती नजर आ रही हैं.

जरीन खान ने 'ओले ओले' सॉन्ग पर दोस्तों के साथ जमकर मचाया तहलका, इंटरनेट पर थ्रोबैक Video हुआ वायरल
जरीन खान (Zareen Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • जरीन खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'ओले ओले' सॉन्ग पर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों बॉलीवुड से दूर पंजाबी फिल्मों में धमाल मचा रही हैं. उनके काम को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. जरीन खान उन एक्ट्रेस में से हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. जरीन खान (Zareen Khan) ने हाल ही में अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस पार्टी में अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जरीन अपने दोस्तों संग 'ओले ओले' गाने पर मस्ती करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब तरहलका मचा रहा है. 


एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओले ओले ओले, यह वीडियो थोड़ा ब्लर हो सकता है, लेकिन उस रात की यादें अभी तक साफ हैं और वह मेरे दिल को तुरंत खुश कर देती हैं. यह वीडियो मेरी फिल्म 1921 की रैप अप पार्टी का है." बता दें, 1921 एक हॉरर फिल्म है, इस फिल्म में जरीन खान के साथ एक्टर करण कुंद्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए थे. 


जरीन खान (Zareen Khan) ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में वह 'यशोधरा' के रूप में सलमान खान के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं. जरीन खान ने बॉलीवुड के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी अपना किरदार निभाया है. फिल्म 'वीर' के बाद जरीन खान 'हाउसफुल-2, रेडी, हेट स्टोरी-3, वीर, अकसर 2, 1921' और पंजाबी फिल्म 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' और डाका में नजर आई थीं. आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan, Zareen Khan Video, Zareen Khan Video Viral, Zareen Khan Throwback Video, Zareen Khan Instagram, Zareen Khan Dance On Ole Ole Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com