विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2023

Box Office Collection Day 6: 'द केरल स्टोरी या फास्ट एक्स' नहीं बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जरा हटके जरा बचके', छठे दिन कमाए इतने करोड़!

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके अपनी बजट की कमाई से कुछ ही दूर है.

Box Office Collection Day 6: 'द केरल स्टोरी या फास्ट एक्स' नहीं बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जरा हटके जरा बचके', छठे दिन कमाए इतने करोड़!
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 6: फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Zara Hatke Zara Bachke Day 6 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान के बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद बीते कुछ हफ्तों से विवादित फिल्म द केरल स्टोरी और फिर हॉलीवुड फिल्म फास्ट एक्स का जलवा देखने को मिला. लेकिन पिछले छह दिनों से बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिल रहा है. जहा फिल्म केवल 5 दिनों 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है तो वहीं 40 करोड़ के बजट की कमाई से कुछ ही दूर है. वहीं उम्मीद है कि दूसरा वीकेंड आने से पहले ही फिल्म बजट से ज्यादा की कमाई कर लेगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरा हटके जरा बचके छठे दिन 3,60 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कुच कमाई 34.20 करोड़ हो जाएगी. वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर केवल 40 करोड़ में बनी है. 

कमाई की बात करें तो पहले दिन 5.49 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 7.2 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 9.9 करोड़ कमाए थे. चौथे दिन 4.14 करोड़ और पांचवे दिन फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की है.  

द केरल स्टोरी की बात करें तो फिल्म ने 33वें दिन 0.75 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद पांचवे मंगलवार की कमाई मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 237.62 करोड़ हो गई है. वहीं फास्ट एक्स की बात करें तो 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है. 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Hatke Zara Bachke, Zara Hatke Zara Bachke Collection, Zara Hatke Zara Bachke News, Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection, Zara Hatke Zara Bachkeupdate, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Box Office Collection, The Kerala Story Office Collection, Zara Hatke Zara Bachke Cast, Zara Hatke Zara Bachke Film, Zara Hatke Zara Bachke Trailer, Zara Hatke Zara Bachke Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com