- कश्मीर के हालातों पर आया जायरा वसीम का रिएक्शन
- इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कही ये बात
- कश्मीर के हालात को यूूं किया बयां
बॉलीवुड में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'दंगल (Dangal)' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद जायरा वसीम ने कई बार ट्विटर पर फैन्स के साथ अपने विचार साझा किए थे. अब एक बार फिर जायरा ने कश्मीर के हालात पर रिएक्ट किया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर की हालत पर अपनी चिंता व्यक्त की है और साथ ही सरकार पर निशाना भी साधा है.
रैपर बादशाह की कार का हुआ एक्सिडेंट, आपस में भिड़ीं 50 गाड़ियां
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कश्मीर लगातार उम्मीद और हताशा के बीच झूल रहा है. यह निराशा और दुःख के स्थान पर शांति का एक झूठा और असहज लक्षण है. हम कश्मीरी एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं, जहां किसी की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना काफी आसान है. हमें ऐसी दुनिया में क्यों रहना पड़ रहा है, जहां पर हमारी जिंदगी और इच्छाओं को नियंत्रित किया जा रहा है? हमारी जिंदगी को लेकर तानाशाही हो रही है और उन्हें तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है. हमारी आवाजों को खामोश करना इतना आसान क्यों है?"
अनुपम खेर ने लिखा 'काम मेरा और नाम किसी और का हो रहा है' तो 'गदर' के डायरेक्टर का यूं आया जवाब
जायरा वसीम (Zaira Wasim Instagram) ने आगे कहा, "हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पर्दा डालना इतना आसान क्यों है? क्यों हमें कभी भी अपनी राय रखने की इजाजत नहीं दी जाती. हमें उन फैसलों को नापसंद करने की इजाजत नहीं दी जाती, जो हमारी इच्छाओं के विपरीत है. ऐसा क्यों है कि हमारे विचार का कारण देखने की कोशिश करने के बजाय, हमारे विचारों को निंदनीय बता दिया जाता है?" जायरा वसीम ने सरकार और लोगों से ऐसे कई सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब देना काफी मुश्किल है. उनका यह पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं