विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

विकेट लेने के बाद पत्नी धनाश्री वर्मा को फ्लाइंग किस देते दिखे युजवेंद्र चहल, फैन्स बोले- भाई आते ही छा गए

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला देखने धनाश्री वर्मा भी पहुंची थीं. इस दौरान उनका बेहद ही स्टाइलिश लुक देखने को मिला.

विकेट लेने के बाद पत्नी धनाश्री वर्मा को फ्लाइंग किस देते दिखे युजवेंद्र चहल, फैन्स बोले- भाई आते ही छा गए
धनाश्री वर्मा की तस्वीर वायरल
नई दिल्ली:

मंगलवार को आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला था. अपने पहले ही मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स ने शानदार पारी खेलते हुए हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया. मैच के दौरान कई मेमोरेबल मोमेंट्स भी देखने को मिले. हाल ही में 2008 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर शेन वार्न का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. ऐसे में फैन्स उनके पोस्टर लेकर उन्हें याद करते हुए भी नजर आए. वहीं मैच में युजवेंद्र चहल के बेहतरीन प्रदर्शन ने भी लोगों को खासा इम्प्रेस किया. इस बीच उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा भी उन्हें जमकर सपोर्ट करती नजर आईं.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला देखने धनाश्री वर्मा भी पहुंची थीं. इस दौरान उनका बेहद ही स्टाइलिश लुक देखने को मिला. वे मैच के बीच में युजी की तस्वीरें भी क्लिक करती नजर आईं. वहीं चहल भी विकेट लेने के बाद स्टैंड में बैठीं अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस देते हुए दिखे. युजी के फैन्स को अपनी पत्नी के लिए यह क्यूट जेस्चर बहुत पसंद आ रहा है और वे सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो पर फैन्स के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "भाई आते ही छा गए". 

बता दें, भारत में दो साल बाद आईपीएल का आयोजन हो रहा है, जिसका लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. बात करें धनाश्री की तो वे पिंक टॉप में मैच देखने पहुंची थीं. अपने पूरे लूक में वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. वहीं आज शाम को RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है. 

ये भी देखें: रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और निम्रत कौर समेत कई सेलिब्रिटी एयरपोर्ट पर आए नजर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, Yuzvendra Chahal Flying Kiss Photo, Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma, Rajasthan Royals, Rr Vs Srh, Yuzvendra Chahal News, Yuzvendra Chahal Latest Photo, Yuzvendra Chahal Viral Photo, Dhanashree Verma Instagram, Sunrisers Hyderabad, Ipl 2022, Yuzvendra Chahal Instagram 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com