- 36 साल के हुए हनी सिंह
- रैपिंग स्टाइल के कायल हैं लोग
- रैपिंग स्टाइल के कायल हैं लोग
यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अब पूरे 36 साल के हो गए हैं. 15 मार्च को उन्होंने अपना 36वां जन्मदिन अपने करीबी दोस्तों संग मनाया. हनी सिंह (Honey Singh) का वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है. वह इन दिनों बैक स्टेज से कमाल दिखाना पसंद कर रहे हैं. पिछले एक साल में उन्होंने कई गाने रिलीज किए और सभी सुपर-डुपर हिट भी हुए. जल्द ही हनी सिंह (Honey Singh) के और भी गाने इंटरनेट और म्यूजिक इंडस्ट्री में छा जाने वाले हैं. फिलहाल बर्थडे पर हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने करीबी दोस्तों संग पार्टी की, जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वह अपने दोस्तों संग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
'बदला' से अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू ने जीता दिल, कमा डाले इतने करोड़
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के टाइमलाइन पर बर्थडे की एक-दो तस्वीरें भी पोस्ट की और सभी फैन्स को अपने ही अलग अंदाज में थैंक्यू पोस्ट किया. हनी सिंह (Honey Singh) अक्सर कोई न कोई वीडियो पोस्ट करके अपने फैन्स को जानकारी देते रहते हैं कि उनका आने वाला प्रोजेक्ट कौन सा होने वाला है. फिलहाल पिछले दिनों उन्होंने इंटरनेशनल वुमन्स डे पर वीडियो पोस्ट करके जानकारी दी थी कि जल्द ही महिलाओं पर एक वीडियो लेकर आने वाले हैं, जिसपर काम किया जा रहा है. हनी सिंह (Honey Singh) के फैन्स लाखों में हैं. एक दौर था, जब उन्होंने बॉलीवुड में रैपिंग के बलबूते एक छत्र राज से कई सुपरहिट सॉन्ग दिए.
अजय, अनिल, माधुरी ने 'टोटल धमाल' से की धांसू कमाई, हुआ इतना कलेक्शन
बता दें कि यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने ब्रेक के दौरान लगभग दो दर्जन गीतों पर काम किया और जिसमें से कुछ पिछले साल रिलीज भी हो चुके हैं. अपनी सेहत और गैप के बारे में हनी सिंह ने बताया, "पिछले दो साल में, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. स्वास्थ्य अच्छा रहा है और इसलिए मैंने इस दौरान विभिन्न गानों पर काम किया है. दुनिया भर के संगीत से प्रेरणा लेते हुए और सीखते हुए, मैंने पिछले कुछ साल में कई गाने बनाए हैं, उनमें से कुछ इस साल रिलीज हो चुके हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं