विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने रस्क मीडिया में किया रणनीतिक निवेश, डिजिटल एंटरटेनमेंट के नए दौर पर रहेगा फोकस

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए रस्क मीडिया में रणनीतिक निवेश करने का ऐलान किया है.

यशराज फिल्म्स ने रस्क मीडिया में किया रणनीतिक निवेश, डिजिटल एंटरटेनमेंट के नए दौर पर रहेगा फोकस
यशराज फिल्म्स ने रस्क मीडिया में किया रणनीतिक निवेश
NDTV

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए रस्क मीडिया में रणनीतिक निवेश करने का ऐलान किया है. इस साझेदारी का उद्देश्य जेन ज़ेड और जेन अल्फा दर्शकों के लिए ओरिजिनल वर्टिकल ड्रामा, माइक्रो-ड्रामा और एनिमेशन पर आधारित मजबूत आईपी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) तैयार करना है, ताकि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों तक भारतीय कहानियां नए अंदाज में पहुंच सकें.

इस साझेदारी के तहत यशराज फिल्म्स नए एनिमेशन और वर्टिकल माइक्रो-ड्रामा की क्रिएटिव डायरेक्शन संभालेगी. वहीं, रस्क मीडिया अपने प्रोडक्शन नेटवर्क, ऑलराइट! टीवी और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए इनका निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन करेगा. दोनों कंपनियों का मानना है कि आने वाले समय में मोबाइल पर देखे जाने वाले छोटे-छोटे वीडियो और वर्टिकल कंटेंट की मांग लगातार बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: वेलकम टू द जंगल में 58 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया एक्टिंग डेब्यू, अक्षय कुमार से जमकर खाए थप्पड़

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि समय के साथ खुद को बदलना हमेशा कंपनी की पहचान रहा है. उनके मुताबिक, आज के दौर में सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि अच्छा कंटेंट और मजबूत आईपी ही किसी भी एंटरटेनमेंट कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि रस्क मीडिया की टीम नई पीढ़ी के दर्शकों की पसंद और उनकी कंटेंट देखने की आदतों को अच्छी तरह समझती है और इसी सोच के साथ यह साझेदारी की गई है.

रस्क मीडिया के को-फाउंडर और सीईओ मयंक यादव ने कहा कि भारत में वर्टिकल एंटरटेनमेंट ने करोड़ों दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई है, लेकिन अब तक इस क्षेत्र में ऐसे आईपी कम बने हैं जो लंबे समय तक अपनी पहचान बनाए रख सकें. उन्होंने कहा कि यशराज फिल्म्स के सहयोग से कंपनी ऐसा कंटेंट तैयार करेगी जो सिर्फ एल्गोरिदम के हिसाब से नहीं, बल्कि लंबे समय तक दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखे.

पिछले कुछ वर्षों में सिनेमा, ओटीटी, सोशल मीडिया और मोबाइल एंटरटेनमेंट के बीच का अंतर लगातार कम हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में वही कहानियां और फ्रेंचाइज़ सबसे ज्यादा सफल होंगी, जो क्रिएटिविटी के साथ डिजिटल दर्शकों की बदलती पसंद को भी ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी. यशराज फिल्म्स और रस्क मीडिया की यह साझेदारी इसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com