सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप पहचान भी नहीं पाएंगे कि ये आपके फेवरेट स्टार्स हैं. लुक शक्ल सब कुछ अलग होता है जिसे देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल होता है. कई बार सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर कर देते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि क्या ये वही एक्टर हैं.
आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की फोटो दिखाने वाले हैं जो बॉलीवुड पर राज करता है. कॉर्नर में खड़े इस बच्चे की स्माइल से तो आप थोड़ा अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि बालों की वजह से पहचान पाना मुश्किल है. चलिए अब सस्पेंस खत्म करते हुए आपको बता देते हैं आखिर ये कौन हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

साइड में ये मुस्कुराता हुआ बच्चा कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर हैं. अनुपम खेर का चेहरा इस फोटो में हल्का मिलता हुआ नजर आ रहा है. उनकी मिलियन डॉलर स्माइल आज भी ऐसी ही है. अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में सारांश फिल्म से कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ही हर किसी को चौंकाकर रख दिया था. इस फिल्म के लिए हर किसी ने उनकी तारीफ की थी और आज भी करते हैं. बता दें, अनुपम खेर के भाई राजू खेर भी इस फोटो में हैं, जो खुद एक नामी एक्टर रह चुके हैं. इतना ही नहीं, अनुपम खेर की मां भी सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैं.
अनुपम खेर का वर्क फ्रंट
उसके बाद से अनुपम खेर 540 फिल्मों में काम कर चुके हैं. ये फिल्में कई भाषाओं में हैं. सारी भाषाओं में मिलाकर अनुपम खेर ने 540 फिल्मों में काम किया है और ये लिस्ट बढ़ती ही जा रही है. बीते साल अनुपम खेर द कश्मीर फाइल में नजर आए थे, फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर चर्चा हुई और ये फिल्म काफी विवादों में भी रही. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही कागज 2 में नजर आने वाले हैं. आज ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसके अलावा वो इमरजेंसी में कंगना रनौत के साथ नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं