विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर झूमकर किया डांस, यात्रियों ने जमकर बजाई तालियां

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दो महिलाएं जमकर मेट्रों में डांस करती दिखाई दे रही हैं.

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर झूमकर किया डांस, यात्रियों ने जमकर बजाई तालियां
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर किया डांस
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो में जब से बच्ची का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है सोशल मीडिया पर मेट्रों में डांस के वीडियो तेजी से वायरल होने लगी हैं. मेट्रो में ऑफिस से थक कर यात्रा करते हुए लोगों को तो आप रोज ही देखते होंगे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. जिसकी तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. जी हां, इंटरनेट पर एक थ्रोबैक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दो महिलाएं हैं जो ढोलक की थाप पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. दोनों के डांस को देखने के लिए आस पास के लोगों ने भी भीड़ जमा कर ली.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दो महिलाएं मेट्रो में जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. कभी वे पोल का सहारा ले रही हैं तो कभी वे अपने पल्लू से स्टेप्स कर रही हैं, दोनों का अंदाज देख यात्रीगण भी हैरान रह गए. वहीं सफर तय कर रहे लोग भी जमकर तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं.

दोनों के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं कुछ लोग डांस मेट्रों में किए जाने वाले डांस को लेकर आपत्ती भी जता रहे हैं. एक यूजर ने कहा क्या बात है. शादी की फुल तैयारी है. तो वहीं दूसरे ने कहा सही है. कुछ नया हो गया.

VIDEO: पे'नागिन-6' के सेट्स पर स्पॉट हुईं तेजस्वी प्रकाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Dance Video Viral, Delhi Metro Viral Dance, Women Dance On Delhi Metro, Delhi Metro Dance Video Trending, Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com