विज्ञापन

क्या इंफ्लुएंसर्स ही होंगे भविष्य के सुपरस्टार? 'आयरन मैन' ने दिया यह जवाब

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भविष्य के स्टार बताए जाने की धारणा को साफ शब्दों में खारिज कर दिया है. उन्होंने इसे पूरी तरह से बकवास बताया.

क्या इंफ्लुएंसर्स ही होंगे भविष्य के सुपरस्टार? 'आयरन मैन' ने दिया यह जवाब
क्या इंफ्लुएंसर्स ही होंगे भविष्य के सुपरस्टार?

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भविष्य के स्टार बताए जाने की धारणा को साफ शब्दों में खारिज कर दिया है. उन्होंने इसे पूरी तरह से बकवास बताया. "Conversations for our Daughters" पॉडकास्ट में बात करते हुए आयरन मैन स्टार ने कहा कि मॉर्जन जिटल प्लेटफॉर्म ने बिना रचनात्मक काम के सेलिब्रेटी का दर्जा हासिल करना आसान बना दिया है. उन्होंने कहा, 'आजकल लोग सिर्फ फोन कैमरे में खुद को रिकॉर्ड करके आसानी से सेलिब्रिटी बन जाते हैं.' डॉनी ने कहा, "मैं इसे कोई बुरी बात नहीं मानता. मैं तो इसे बस इस नजर से देखता हूं कि अपनी अलग पहचान बनाने की चुनौती अब और बढ़ गई है."

ये भी पढ़ें: वो खलनायक जिसका नाम सुनते ही सहम जाते थे लोग, सातवीं तस्वीर देख समझ जाएंगे क्यों

डॉनी की युवाओं को खास मैजेस

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ज्यादा सार्थक रास्ता चुनें. डॉनी ने कहा, "आशा है कि अमेरिका के ज्यादातर युवा कहेंगे कि मैं कुछ बनाना चाहता हूं, कुछ निर्माण करना चाहता हूं, खुद को शिक्षित करना चाहता हूं और ज्यादा ज्ञान हासिल करना चाहता हूं. सिर्फ खुद को बढ़ावा देने वाला इंफ्लुएंसर बनना मेरा लक्ष्य नहीं है."

58 मिलियन फॉलोअर्स वाले डॉनी का अपना अनुभव 

खुद इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने माना कि मीडिया का स्वरूप बदल रहा है. उन्होंने अपने 14 साल के बेटे का उदाहरण दिया. बेटा वीडियो गेम खेलते हुए इंफ्लुएंसर स्टाइल में आ गया था और डोनेशन मांगने लगा. डॉनी ने इसे "जानकारी के युग के इवेंजेलिकल हकस्टर" यानी धार्मिक ढोंगी की तरह बताया.

खुद सोशल मीडिया से रहते हैं दूर

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह नया क्षेत्र है, इसलिए पूरी तरह निंदा नहीं कर सकते. कुछ इंफ्लुएंसर्स से मिलकर उन्हें लगा कि वे जमीन से जुड़े, अच्छे और कामयाब लोग हैं. डॉनी खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहना चाहते. उन्होंने कहा, "मैं खुद को इसमें खपाना नहीं चाहता." रॉबर्ट डॉनी जूनियर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी करने वाले हैं. वे दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे में नजर आएंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com