विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

धुरंधर 3 सिनेमाघरों में 14 जून को होगी रिलीज? जानें क्या है पूरी सच्चाई

धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट तेजी से फैल गई. इसमें दावा किया गया कि धुरंधर 2 के पोस्ट-क्रेडिट सीन में धुरंधर 3 का ऐलान है.

धुरंधर 3 सिनेमाघरों में 14 जून को होगी रिलीज? जानें क्या है पूरी सच्चाई
धुरंधर 3 सिनेमाघरों में 14 जून को होगी रिलीज? जानें क्या है पूरी सच्चाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन ही 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अब यह ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है और दर्शकों को एक्शन से भरपूर कहानी पसंद आई है. धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट तेजी से फैल गई. इसमें दावा किया गया कि धुरंधर 2 के पोस्ट-क्रेडिट सीन में धुरंधर 3 का ऐलान है. 

ये भी पढ़ें: धुरंधर 3 सिनेमाघरों में 14 जून को होगी रिलीज? जानें क्या है पूरी सच्चाई

जानें धुरंधर 3 की सच्चाई

कहा गया कि यह तीसरा पार्ट धुरंधर: द फाइनल चैप्टर नाम से आएगा और 14 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. कुछ जगहों पर 4 जून 2026 की तारीख भी चल रही है. रणवीर सिंह के फैंस में इस खबर से काफी उत्साह है, क्योंकि धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स ओपन एंडिंग वाला है और सीक्वल की उम्मीद जग गई है. लेकिन फैक्ट-चेक करने पर यह खबर पूरी तरह फेक साबित हुई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स और फैक्ट-चेक साइट्स ने पुष्टि की है कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में ऐसा कोई ऐलान नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर 3 का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं

वायरल इमेज फैन-मेड या फेक हैं, जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तारीखों के साथ घूम रही हैं. मेकर्स या रणवीर सिंह की तरफ से धुरंधर 3 का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से एंड क्रेडिट्स तक रुकने को कहा था, लेकिन इसमें कोई सीक्वल का हिंट नहीं दिया गया. फिलहाल धुरंधर 2 की सफलता से फैंस खुश हैं और बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार कमाई कर रही है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 3, Dhurandhar 3 Poster, Dhurandhar 3 Release Date, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com