विज्ञापन

पोस्टर पर चमके लेकिन प्रमोशन से गायब, दिलजीत दोसांझ भारत आकर क्यों नहीं कर रहे 'मैं वापस आऊंगा' को प्रमोट?

दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द हिंदी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का प्रमोशन जोरों पर चल रहा है लेकिन खुद दिलजीत इसके प्रमोशन से नदारद नजर आ रहे हैं.

पोस्टर पर चमके लेकिन प्रमोशन से गायब, दिलजीत दोसांझ भारत आकर क्यों नहीं कर रहे 'मैं वापस आऊंगा' को प्रमोट?
दिलजीत दोसांझ 'मैं वापस आउंगा' की प्रमोशन में क्यों नही हो रहे शामिल?
Social Media
नई दिल्ली:

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आउंगा'  12 जून को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन जोरों पर है और डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म की कास्ट वेदांग रैना और शारवरी के साथ जगह-जगह फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. हाल में फिल्म की पूरी टीम ने अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों के लिए एक खास इवेंट रखा था. इसमें ए आर रहमान भी शामिल हुए और वहां परफॉर्म किया. अब तक फिल्म से जुड़ी सभी प्रमोशनल एक्टिविटीज अच्छी गई हैं लेकिन इन सभी में से एक खास चीज गायब थी. इस खास चीज को आपने फिल्म के पोस्टर में भी देखा होगा लेकिन प्रमोशन में ये कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. हम बात कर रहे हैं ग्लोबल रॉकस्टार और एक्टर दिलजीत दोसांझ की. जी हां जब से फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ है तब से अभी तक दिलजीत किसी भी इवेंट या प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बने. दिलजीत ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हुए थे. इसके बदले उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी.

आखिर 'मैं वापस आउंगा' की प्रमोशन से दूर दूर क्यों हैं दिलजीत दोसांझ?

इतना लंबा इंट्रो पढ़ने के बाद जाहिर सी बात है कि आपके दिमाग में ये सवाल आ ही गया होगा कि आखिर दिलजीत इस फिल्म को प्रमोट क्यों नहीं कर रहे हैं? सवाल उठा तो इसका जवाब भी ढूंढ लिया गया. दिलजीत को लेकर मौजूद जानकारी के मुताबिक उनके AURA Worl Tour की वजह से दिलजीत इस वक्त भारत में नहीं हैं. यह एक मुख्य वजह है जिस वजह से दिलजीत चाहकर भी प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं.

इम्तियाज अली से हुआ सीधा सवाल तो दिया ये जवाब

दिलजीत की गैरमौजूदगी को लेकर जब सीधे फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली से सवाल हुआ तो उन्होंने सभी कयासों पर ब्रेक लगा दिए. इम्तियाज अली ने कहा कि वो (दिलजीत दोसांझ) विदेश में अपने शो कर रहे हैं. इसलिए वो पर्सनली हमारे साथ शामिल नहीं हो पा रहे हैं लेकिन अपने वीडियोज के जरिए वे सभी एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर रहे हैं. इम्तियाज अली ने ये जवाब पीटीसी पंजाबी के साथ बातचीत में दिया.

यह भी पढ़ें: 3300 में बिक रही टिकट, एडवांस बुकिंग में ही टूट जाएंगे कमाई के रिकॉर्ड, कौनसी है ये फिल्म जिसके लिए दिखा ऐसा क्रेज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Imtiaz Ali, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com