विज्ञापन

कौन हैं तृषा कृष्णन, विजय के साथ 5 फिल्मों से बनीं कॉलीवुड की सक्सेसफुल जोड़ी, जानें कितना है उम्र का फासला

Vijay Trisha Age Gap and Net Worth: थलापति विजय की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है. पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की डिवोर्स अर्जी के बीच वेडिंग रिसेप्शन में तृषा कृष्णन संग उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर रिश्ते की अटकलों को और हवा दे दी है.

कौन हैं तृषा कृष्णन, विजय के साथ 5 फिल्मों से बनीं कॉलीवुड की सक्सेसफुल जोड़ी, जानें कितना है उम्र का फासला
विजय के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तृषा कृष्णन
नई दिल्ली:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार तलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की तरफ से कोर्ट में डिवोर्स फाइल करने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. वहीं तलाक की अर्जी में उन्होंने एक्टर पर धोखा देने के आरोप लगाए. हालांकि अर्जी भले पिछले हफ्ते वायरल हुई हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर 2025 में ही दाखिल कर दिया गया था. इसी बीच विजय का एक बड़े वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचना और वहां एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का उनके साथ नजर आना अब नई चर्चाओं को हवा दे रहा है.

वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखे विजय और तृषा

हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर कलपथी सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था. इस खास मौके पर विजय जैसे ही एंट्री करते दिखे, उनके ठीक पीछे साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं. तृषा खूबसूरत साड़ी में बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं, वहीं विजय क्रीम और गोल्डन शेड के ट्रेडिशनल साउथ इंडियन आउटफिट में दिखे. तलाक की खबरों के बीच दोनों का एक साथ दिखाई देना लोगों का ध्यान खींच गया. सोशल मीडिया पर फैंस इनके रिश्ते को लेकर अलग अलग कयास लगाने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- Vijay-Trisha Video: अफेयर की आरोपों के बीच तलपति विजय के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तृषा कृष्णन, वीडियो देख फैंस बोले- ऑफिशियल?

तलाक की अर्जी में रिश्ते पर इशारा

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ रिश्ता है. हालांकि कोर्ट में दायर दस्तावेजों में किसी का नाम साफ तौर पर नहीं लिखा गया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये इशारा तृषा कृष्णन की ओर हो सकता है. ऐसे में रिसेप्शन पार्टी में दोनों का साथ नजर आना चर्चाओं को और तेज कर रहा है.

ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी रही विजय और तृषा

Latest and Breaking News on NDTV

विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया है. हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब करीब 15 साल तक दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. बाद में दोनों ने फिर से एक फिल्म साइन की जो साल 2023 में रिलीज हुई. इसके बाद से दोनों को लेकर रिश्ते की चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं.

विजय-तृषा के बीच उम्र का फासला

4 मई 1983 में जन्मी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन 42 साल की हैं. जबकि विजय 51 साल के हैं, जिनका जन्म 22 जून 1974 में हुआ. दोनों के बीच 9 साल का उम्र का फासला है. वहीं जैसा कि सब जानते हैं विजय का नेटवर्थ 600 से 700 करोड़ का है. तृषा कृष्णन का नेटवर्थ 85 करोड़ का बताया गया है, जिसमें वह 5 से 10 करोड़ फीस के रुप में चार्ज करती हैं. 

ये भी पढे़ं- Viral Video: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर हो गई हाथापायी, इस शख्स को उठाकर बाहर ले गए बाउंसर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com