विज्ञापन

कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल? जिनसे राजपाल यादव ने लिया था 5 करोड़ कर्ज, अब जेल की सजा काट रहे हैं कॉमेडी किंग

राजपाल यादव इन दिनों जेल की सजा काट रहे हैं. उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कॉमेडियन इन हालातों में कैसे पहुंच गए.

कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल? जिनसे राजपाल यादव ने लिया था 5 करोड़ कर्ज, अब जेल की सजा काट रहे हैं कॉमेडी किंग
कैसे चढ़ा राजपाल पर 5 करोड़ से  9 करोड़ कर्ज?
नई दिल्ली:

Who is Madhav Gopal Agarwal : बॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सु्र्खियों में हैं. कई हिट फिल्मों में काम कर चुके चहेते एक्टर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वह जेल की सजा काट रहे हैं. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी और 16 फरवरी को अगली डेट दे दी है. उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कॉमेडियन इन हालातों में कैसे पहुंच गए. हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल चेक बाउंस केस में फंस गए और किससे उन्होंने उधार लिया था. 

राजपाल यादव ने फिल्मों शानदार एक्टिंग से अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई हैं और करोड़ों रुपए भी कमाए.  उन्होंने सलमान, अमिताभ कार्तिक आर्यन, गोविंदा और अक्षय जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया. फिल्मों में उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली. 

कैसे बैंकरप्ट हुए राजपाल यादव 

राजपाल यादव का फिल्मी करियर शानदार चल रहा था. इसीबीच उन्होंने फिल्म निर्देशन  में हाथ आजमाया. उन्होंने 'अता पता लापता' नाम से  फिल्म का निर्देशन किया. इसके लिए एक्टर ने दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. 11 करोड़ रुपये में यह फिल्म बनी. हालांकि बॉक्स ऑफिस फिल्म लागत भी नहीं निकाल पाई. फिल्म ने सिर्फ 37 लाख रुपये की कमाई की. जिससे एक्टर पर करोड़ों का कर्ज चढ़ गया. एक्टर के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह कर्जदारों के पैसे वापस कर पाते. उन्हों पैसे वापस मांगने पर चेक दिया जो बाउंस हो गए तो मामला कोर्ट पहुंचा. 

कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे एक्टर ने लिया था कर्ज

मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक का नाम माधव गोपाल अग्रवाल है. कंपनी के मालिक और बिजनेस मैन माधव ने आरोप लगाया कि फिल्म बनाने के लिए एक्टर ने उनसे रुपये लिए थे. हालांकि बाद में कुछ इंटरव्यूज में एक्टर ने कहा था कि माधव ने जो पैसे दिए थे, वह लोन नहीं था, बल्कि उन्होंने फाइनेंसर के तौर पर उनकी फिल्म में पैसा लगाया था. यही नहीं वह अपने पोते को लीड एक्टर लॉन्च करना चाहते थे. 

यह भी पढ़ें : जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात

कैसे चढ़ा राजपाल पर 5 करोड़ से  9 करोड़ कर्ज?

बाद में माधव पैसे का तकाजा करने लगे और राजपाल द्वारा पैसे ना चुकाने पर वह कोर्ट पहुंच गए. माधव की  कंपनी ने दावा किया कि अभिनेता ने जो भी चेक दिए, वो बाउंस हो गए. कोर्ट ने एक्टर को दोषी पाया और 2018 में उन्हें 6 महीने की जेल हो गई. सुनवाई होती रही और रकम का  ब्याज बढ़ता गया. 

'अता पता लापता' के बारे में

फिल्म में असरानी, ओम पुरी , आशुतोष राणा , मनोज जोशी , गोविंद नामदेव , दारा सिंह , विक्रम गोखले , विजय राज और सत्यदेव दुबे समेत 170 कलाकार  थे. फिल्म 2010 में बनी और 2012 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरफ्लॉप हुई. 

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com