विज्ञापन

राजपाल यादव की बेटी हो सकती हैं बॉलीवुड स्टार, खूबसूरती में नहीं हैं जान्हवी-अनन्या से कम, सादगी ऐसी की देखते ही कहेंगे- ऐसी होती है स्टारकिड

Rajpal Yadav Daughter: राजपाल यादव को लेकर जब ये खबरें सामने आई तो लोगों के मन में उनकी पर्सनल लाइफ को जानने की भी जिज्ञासा होने लगी है. राजपाल यादव की पत्नी और उनके बच्चों के बारे में लोग जानना चाहते हैं.

राजपाल यादव की बेटी हो सकती हैं बॉलीवुड स्टार, खूबसूरती में नहीं हैं जान्हवी-अनन्या से कम, सादगी ऐसी की देखते ही कहेंगे- ऐसी होती है स्टारकिड
Rajpal Yadav Daughter: राजपाल यादव की बेटी हो सकती हैं बॉलीवुड स्टार
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Daughter: अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल में हैं. चेक बाउंस मामले में वह कानूनी संकटों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं. उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है. राजपाल यादव को लेकर जब ये खबरें सामने आई तो लोगों के मन में उनकी पर्सनल लाइफ को जानने की भी जिज्ञासा होने लगी है. राजपाल यादव की पत्नी और उनके बच्चों के बारे में लोग जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने कितनी शादियां की हैं और उनकी कितने बच्चे हैं.

राजपाल ने की दो शादियां

राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं. एक पुराने इंटरव्यू में, राजपाल ने बताया था कि पिता ने ऑर्डनेंस क्लोदिंग फ़ैक्टरी में नौकरी मिलने के तुरंत बाद करुणा से उनकी शादी तय कर दी थी. उन्होंने बताया, "पहले के ज़माने में, अगर आप 20 साल के नौकरीपेशा आदमी होते, तो लोग आपके परिवार से आपकी शादी करवाने के लिए कहते थे. इसलिए, मेरे पिता ने मेरी शादी करवा दी. मेरी पहली पत्नी ने एक बच्चे, एक बेटी (ज्योति) को जन्म दिया, और मर गईं. मेरे परिवार, मेरी मां, मेरी भाभी की वजह से, ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरी बेटी के पास उसकी मां नहीं है, वह बहुत प्यार से बड़ी हुई."

करुणा की मौत के बाद, राजपाल अपने काम में लग गए और अपने एक्टिंग करियर को बनाने पर ध्यान दिया. समय के साथ, उन्हें राधा में इमोशनल स्टेबिलिटी और साथ मिला, जिनसे वे 2001 में द हीरो की शूटिंग के दौरान मिले थे, उनका रिश्ता और मजबूत होता गया, और आखिरकार दोनों परिवारों से मंजूरी मिलने के बाद 2003 में उन्होंने शादी कर ली. राधा से उनकी दो बेटियां हैं हर्षिता और रेहांशी.

क्या करती हैं राजपाल की बेटियां

राजपाल यादव की तीनों ही बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. हर्षिता और रेहांशी दोनों पढ़ाई कर रही हैं. वहीं पहली पत्नी से हुई बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो चुकी हैं और वह अपनी अलग जिंदगी जी रही है. ज्योति के पति का नाम संदीप यादव है. संदीप इटावा के रहने वाले हैं. वो एक सहकारी बैंक में कैशियर का काम करते हैं.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com