भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप ने हाल ही में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस मॉडल समरीन कौर के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और डेटिंग की खबरों पर विराम लगाते हुए अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया. पोस्ट के साथ कपल ने दो तस्वीरें शेयर की और अर्शदीप सिंह ने कैप्शन में लिखा, मेरा इंसान. इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने खूब प्यार दिया है. वहीं कुछ लोग जानना चाहते हैं कि कपल के बीच कितना उम्र का फासला है और समरीन कौर आखिर हैं कौन.
कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर
जम्मू कश्मीर में जन्मी समरीन एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने से पहले सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, पुणे से BCom ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की है. हालांकि फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट रहने के कारण वह चर्चा में रहीं. जहां उन्होंने जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया. इसके कारण उनके लिए मॉडलिंग और एक्टिंग के दरवाजे खुल गए.
ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण का वो गीत, जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता जी, सिंगर हेमलता ने आवाज ने अमर किया सॉन्ग
दीपिका पादुकोण की को स्टार रह चुकी हैं समरीन कौर
समरीन जी5 की वेब सीरीज नेल पॉलिश और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 83 और सरदार जी 2 में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा जुबिन नॉटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं. उनके गाना बावला और तूझे भूलना तो चाहा को काफी पसंद किया गया.
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के बीच उम्र का फासला
उम्र के फासले की बात करें तो 5 फरवरी 1999 में अर्शदीप सिंह का जन्म हुआ. जबकि समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 में हुआ. इस नाते 8 महीने का दोनों के बीच उम्र का फासला है. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात करें तो अर्शदीप सिंह के जहां 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं समरीन के फॉलोअर्स 4.5 मिलियन हैं, जिनके लिए वह फैशन और ट्रैवल की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
ये भी पढे़ं- '1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए' की लिस्ट में है 31 साल पुराना गाना, केएस चित्रा ने बांधा था समा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं