करीब 50-60 के दशक के फेमस एक्टर राजकुमार को अक्सर लोग 'घमंडी' एक्टर कह दिया कर देते थे. हालांकि, उन्हें करीब से जानने वालों का मानना था कि एक्टर बेबाक और कॉन्फिडेंट थे. दरअसल, राजकुमार बेझिझक होकर किसी को भी कुछ भी कह देते थे चाहे वह कोई बड़ा प्रोड्यूसर, डायरेक्टर हो या एक्टर. एक बार तो उन्होंने भरी महफिल में राजेश खन्ना की बेइज्जती कर दी थी. फिल्म 'अमर प्रेम' के प्रीमियर के दौरान राजकुमार ने राजेश खन्ना की तुलना कुत्ते से कर दी थी. किसी फिल्म में जूनियर एक्टर से रिप्लेस होना राजकुमार को नागवार गुजरा और प्रीमियर के दौरान उनका गुस्सा फिल्म में लीड रोल निभाने वाले राजेश खन्ना पर फूट गया. यह तब की बात है जब राजेश खन्ना इंडस्ट्री स्टार की तरह उभरना शुरू हुए थे.
भरी महफ़िल में बेइज्जती
फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म काफी हिट रही और आनंद बाबू के किरदार ने राजेश खन्ना को एक अलग पहचान दिलाई. हालांकि, यह फिल्म सबसे पहले राजकुमार को ऑफर हुई थी. राजकुमार इस फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज कर रहे थे, जबकि फिल्म का बजट कम था. इस वजह से मेकर्स असमंजस में पड़ गए और दूसरे एक्टर को लेने के बारे में सोचने लगे. जैसे ही राजेश खन्ना को इस बात की भनक लगी उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत से बात की.
राजेश खन्ना ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस आधी कर दी. फिल्म बनकर तैयार हुई तो डायरेक्टर ने फिल्म प्रीमियर में राजकुमार को भी न्योता दिया. जूनियर एक्टर से रिप्लेस होने का गुस्सा राजकुमार ने भरी महफिल में राजेश खन्ना पर उतार दिया. राजकुमार ने कहा, 'हमारे फेंके टुकड़े खाकर तो कुत्ता भी बुलडॉग बन जाता है, राजेश खन्ना भी हमारी छोड़ी फिल्म करके कल सुपरस्टार बन जाएगा.'
रोज चार घंटे शूटिंग करते थे काका
राजेश खन्ना 'अमर प्रेम' से पहले शक्ति सामंथा के साथ 'आराधना' और 'कटी पतंग' जैसी फिल्में कर चुकी थे. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और दूसरी तरफ मेकर्स राजकुमार की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे थे. राजेश खन्ना का कैलेंडर फुल था इसके बावजूद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया. डायरेक्टर शक्ति सामंथा ने राजेश खन्ना से डेट के बारे में पूछा तो काका ने कहा कि वह अपने तरीके से मैनेज कर लेंगे. अन्य फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ राजेश खन्ना रोज करीब चार घंटे 'अमर प्रेम' की शूटिंग करते थे. 1972 में रिलीज हुई यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म बन गई थी. फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे और आज भी सुने जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं