फिल्म मेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की गिनती आज के समय बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में होती है. इन दिनों इम्तियाज अली अपने आने वाली फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म मेकर ने बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है. चाहे हम 'रॉकस्टार' की बात करें, चाहे 'जब भी मेट' की बात करें, इम्तियाज अली की फिल्म मेकिंग ने हर दर्शक का दिल जीता है. इम्तियाज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने एक बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर ऐसी बात कह दी है. जिसको लेकर चारों तरफ हंगामा मच गया है. डायरेक्टर ने दीपिका की 'गुड गर्ल इमेज' को ढोंग बताया है. जिसके बाद दीपिका के चाहने वालों ने इम्तियाज अली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इसके बाद इम्तियाज अली ने अपनी बात को लेकर सफाई पेश की है.
इम्तियाज अली ने सफाई पेश की
दीपिका पादुकोण को लेकर डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. आर्टिकल में हैडलाइन थी कि इम्तियाज अली की दीपिका पर टिप्पणियों से ऑनलाइन विवाद पर इम्तियाज ने कहा कि मेरी सबसे प्यारी और प्रिय दीपिका पादुकोण तुम मेरी अच्छी दोस्त, मेरी बडी, मेरी पहली पसंद हो. मुझे पूरा विश्वास है कि तुम मेरे मजाकिया कमेंट को कभी गलत नहीं समझोगी. क्योंकि तुमसे ज्यादा कोई नहीं जानता कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. तुम्हारी कितनी तारीफ करता हूं, मैं समझता हूं और तुम्हारा रिस्पेक्ट भी करता हूं. लेकिन मुझे बताया गया कि तुम शायद इसे गलत समझ सकती हो और दुखी हो सकती हो. इसलिए मैं तुमसे कह रहा हूं कि प्लीज ऐसा मत करना, तुम्हारे साथ कुछ बुरा करना, इस जन्म में तो पॉसिबल हो ही नहीं सकता. डायरेक्टर ने आगे कहा कि वह डिस्क्लेमर लिखना नहीं चाहते थे. लेकिन उनको चांस नहीं लेना था. मैंने कभी सोचा नहीं था कि तुम्हें डिस्क्लेमर देना पड़ेगा. लेकिन काफी समय हो गया है तो मैं रिस्क नहीं लेना चाहता था. बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हमेशा प्यार रहेगा.

साथ में कर चुके हैं काम
बता दें, इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण एक साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिसमें पहली फिल्म का नाम 'लव आजकल' है जो कि साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी. दूसरी फिल्म तमाशा थी. जिसमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था. लेकिन इन फिल्मों के गानों ने दर्शकों के बीच में एक खास जगह बनाई थी. डायरेक्टर खासकर अपनी फिल्मों में शानदार म्यूजिक देने को लेकर जाने जाते हैं.
अगर इम्तियाज अली के आने वाली फिल्म की बात करें तो 'मैं वापस आऊंगा' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में दिलजीत, नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. अगर दीपिका पादुकोण के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान नजर आए थे. आज के समय दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लकी एक्ट्रेस हैं. शुरुआती दौर में दीपिका पादुकोण ने म्यूजिक वीडियोज से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद दीपिका पादुकोण लाइमलाइट में आईं.
यह भी पढ़ें: Exclusive: ट्विशा शर्मा डेथ केस से गुस्से में ममता कुलकर्णी, कहा- छोटे घर की लड़कियों को परेशानी...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं