बॉलीवुड की प्रेम कहानियां रेखा और अमिताभ बच्चन की रोमांटिक कहानी का जिक्र किए बिना अधूरी हैं. हिंदी सिनेमा की यह जोड़ी अपनी शानदार केमिस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर चुकी है. अमिताभ और रेखा के कथित रिश्ते या प्यार ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं और चर्चा का विषय बनीं. उनका रिश्ता खबरों में सबसे ऊपर था. हालांकि दोनों ने कभी भी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया. इस खूबसूरत ऑन-स्क्रीन जोड़ी के बारे में कहा जाता था कि वे एक-दूसरे के बहुत करीब हैं.
कहा जाता है कि इनकी बातचीत अच्छी थी लेकिन एक घटना ने दोनों के बीच कड़वाहट पैदा कर दी. जिस घटना की हम यहां बात कर रहे हैं, उसका जिक्र यासिर उस्मान की लिखी किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है. इस किताब में रेखा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के छिपे हुए पहलू को उजागर किया गया है. 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और ईरानी डांसर नेली फिल्म ‘लावारिस' की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ और नेली के बीच अच्छा करीबी रिश्ता बन गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब रेखा को नेली और अमिताभ के रिश्ते के बारे में पता चला तो वह सीधे लावारिस के सेट पर पहुंची और अमिताभ से चल रही अफवाहों के बारे में पूछा. उन्होंने अमिताभ से पूछा कि क्या वह जो सुन रही हैं वह सच है? फिल्म के सेट पर ही दोनों के बीच तीखी बहस हुई. एक्टर और डायरेक्टर समेत मौजूद लोग इस लड़ाई को देखकर हैरान रह गए. इसके बाद कई फिल्मी मैगजीन ने छापा कि तीखी बहस के दौरान अमिताभ ने रेखा को जोरदार थप्पड़ मारा था.
इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में काफी खटास आ गई. रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी बीच में ही खत्म हो गई. अमिताभ ने अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान दिया जबकि रेखा ने दोबारा शादी नहीं की, हालांकि वह कई मौकों पर इन डायरेक्टली बिग बी के बारे में बात करती नजर आती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं