विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2025

जब शाहरुख की दीवाली पार्टी में पहुंचे थे आमिर, मैजिक ट्रिक देख कर दंग रह गए थे परफेक्शनिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स की दीपावली पार्टी शानदार और यादगार दोनों ही होती है. ऐसी ही एक पार्टी शाहरुख खान ने 2017 में अपने घर पर रखी थी, जहां आमिर खान भी पहुंचे थे.

जब शाहरुख की दीवाली पार्टी में पहुंचे थे आमिर, मैजिक ट्रिक देख कर दंग रह गए थे परफेक्शनिस्ट
जब शाहरुख की दीपाली पार्टी में पहुंचे थे आमिर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार्स की दीपावली पार्टी शानदार और यादगार दोनों ही होती है. ऐसी ही एक पार्टी शाहरुख खान ने 2017 में अपने घर पर रखी थी, जहां आमिर खान भी पहुंचे थे. शाहरुख खान और गौरी खान ने इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया था. आमिर खान से लेकर कुणाल कोहली तक, इस पार्टी के मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे. इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए शाहरुख और गौरी ने एक मशहूर जादूगर, करण सिंह को मेहमानों के मनोरंजन के लिए बुलाया था. यहां आमिर खान उनका जादू देख हैरान रह गए थे.

पार्टी में करण सिंह ने अपनी जादुई कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. खास तौर पर उन्होंने एक कार्ड ट्रिक के जरिए शाहरुख खान और आमिर खान को हैरत में डाल दिया. इस ट्रिक की बारीकियों को आमिर ने बड़े उत्साह के साथ वहां मौजूद गौरी खान, कुणाल कोहली और अन्य मेहमानों के साथ साझा किया. आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जादूगर करण ने उनसे एक कार्ड के बारे में सोचने को कहा, जबकि शाहरुख से एक नंबर चुनने को कहा गया. आमिर ने पान का बादशाह और शाहरुख ने नंबर 24 चुना. इसके बाद जब 24वां कार्ड ताश की गड्डी से निकाला गया, जिसे जादूगर ने छुआ तक नहीं था, वह वही पान का बादशाह निकला. आमिर खान यह देख हैरान रह गए, उनके चेहरे का भाव इस बात का सबूत था कि वह करण की इस कला से कितने प्रभावित थे. शाहरुख भी इस जादू को देखकर पूरी तरह चकित थे.

शाहरुख खान की इस शानदार दीपावली पार्टी के बाद, जादूगर करण सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान इस ट्रिक को मेहमानों के सामने उत्साह से बता रहे थे. करण ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा था, “नया वीडियो. मैंने लोगों के पासवर्ड का पता लगाने में अपनी पहचान बनाई है. जादूगरों के बीच मैंने एक कार्ड ट्रिक से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है. इसे शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों को दिखाना और उनकी तारीफ सुनना बहुत ही सम्मानजनक है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Diwali Party, Shah Rukh Khan Diwali Party, Aamir Khan Shah Rukh Khan, Aamir Khan Shah Rukh Khan Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com