विज्ञापन

हेमा मालिनी के लिए क्या था धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज? धरम पाजी ने परिवार को लेकर दी थी ये सलाह

हाल में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र जी ने जाने से पहले उन्हें जो आखिरी मैसेज दिया था उसमें उन्होंने परिवार को लेकर बात की थी. धर्मेंद्र चाहते थे कि हेमा हमेशा परिवार के साथ रहे और परिवार को समय भी दें.

हेमा मालिनी के लिए क्या था धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज? धरम पाजी ने परिवार को लेकर दी थी ये सलाह
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को क्या भेजा था आखिरी मैसेज
नई दिल्ली:

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र हमेशा से एक फैमिली मैन रहे हैं. वह परिवार को हमेशा प्रायोरिटी देते थे. चाहे वो पहली पत्नी से उनके बच्चे हो या दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ बना उनका परिवार. धर्मेंद्र के लिए परिवार और बच्चे पहले रहे हैं. हाल में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र जी ने जाने से पहले उन्हें जो आखिरी मैसेज दिया था उसमें उन्होंने परिवार को लेकर बात की थी. धर्मेंद्र चाहते थे कि हेमा हमेशा परिवार के साथ रहे और परिवार को समय भी दें.

क्या था धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज?

‘हिंदी रश' के साथ हुई हालिया बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे धरम जी ने कहा था कि चाहे कुछ हो जाए परिवार के साथ रहना. हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र ने उनसे कहा था, 'कितना भी काम हो लेकिन फैमिली को पहले रखना है.' हेमा ने सौतेले बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर भी इस इंटरव्यू में बात की.

यह भी पढ़ें- सतलुज' में पुलिस के रोल में दिखने वाले राहुल मित्रा ने की NDTV से बात, बोले- पाइरेसी एक बहुत बड़ा 'मॉन्स्टर'

सनी और बॉबी से कैसे हैं रिश्ते?

हेमा मालिनी ने कहा कि सनी और बॉबी देओल बहुत अच्छे हैं. उन्होंने कहा, 'बॉबी बहुत अच्छा है, हम हमेशा साथ हैं. हम लोग पब्लिसिटी नहीं करते हैं, हम दिखावा नहीं करते. हम आपस में बहुत अच्छे से रहते हैं और अंदर से हमारा एक जुड़ाव है. हम एक हैप्पी फैमिली की तरह हैं.'

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर ने दी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई, बोले- 'धुरंधर' ने आपका दीवाना बना दिया

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस पर क्या बोलीं हेमा?

 इस इंटरव्यू में जब पूछा गया कि वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल थीं, इस पर वो क्या कहेंगी. इस सवाल के जवाब में हेमा ने जो कहा वो चौंकाने वाला है. हेमा ने कहा, 'मुझे बहुत छोटा अमाउंट मिलता था. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे पसंद करते थे लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया है. जैसे-जैसे आपका नाम होता वो थोड़े-थोड़े आपके पैसे बढ़ते जाते हैं. हालांकि वो वैसी रकम नहीं देते थे, जैसे कि आज सब लोगों को मिलता है. हम लोगों को इतना भी नहीं मिलता था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Hema Malini, Hema Malini News In Hindi, Hema Malini News, Hema Malini Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com