विज्ञापन

हर साल आता है इस एक्शन सीरीज का नया सीजन, 6 फुट 3 इंच का धांसू मुक्केबाज, Prime Video कर सकता है मजा खराब

छह फुट तीन इंच लंबे मुक्केबाज के नाम से मशहूर इस एक्टर की एक्शन सीरीज के चौथे सीजन का ऐलान हो गया है और ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ट्रेलर 24 घंटे में 35 लाख के पार है, लेकिन प्राइम वीडियो ने एक लोचा जरूर कर दिया है.

हर साल आता है इस एक्शन सीरीज का नया सीजन, 6 फुट 3 इंच का धांसू मुक्केबाज, Prime Video कर सकता है मजा खराब
प्राइम वीडियो की एक्शन सीरीज का चौथा सीजन दे रहा दस्तक, रीचर में दिखेगा एक्शन ही एक्शन
prime video
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो ने हिट एक्शन सीरीज 'रीचर' के चौथे सीजन का ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इस तरह ये एक ऐसी सीरीज बन गई है जिसके फैन्स को अगले सीजन के लिए 2-3 साल इंतजार नहीं करना पड़ता है. बल्कि हर साल इसका एक नया सीजन आ जाता है. दिलचस्प यह है कि प्राइम वीडियो की इस सीरीज के लीड एक्टर ने पहले ही इशारा कर दिया है कि ये सीजन पहले से ज्यादा एक्शन वाला होगा और इसमें कुछ ऐसा नजर आएगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो के एक लालच ने पूरी सीरीज का मजा ही किरकिरा करके रख दिया है.

प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा नया सीजन

एक्शन सीरीज 'रीचर सीजन 4' 12 अगस्त 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर के रोल में हैं. यह सीजन ली चाइल्ड के 13वें उपन्यास 'गॉन टुमॉरो' पर आधारित है. कहानी तब शुरू होती है जब न्यूयॉर्क के सबवे में एक परेशान अजनबी से रीचर की मुलाकात होती है, जो अचानक एक भयानक मोड़ ले लेती है. इसके बाद रीचर एक जटिल और जानलेवा साजिश में फंस जाता है, जहां उसे सत्ता के सबसे ऊंचे स्तरों से आने वाले दुश्मनों का सामना करना पड़ता है.

रीचर सीजन 2 ट्रेलर

एक बार में नहीं देख पाएंगे पूरा सीजन

प्राइम वीडियो ने बताया कि सीजन 4 की शुरुआत तीन एपिसोड्स के साथ होगी. इसके बाद हर बुधवार एक नया एपिसोड आएगा और अंतिम एपिसोड 16 सितंबर को रिलीज होगा. कुल आठ एपिसोड्स में फैली यह कहानी एक्शन, रहस्य और तनाव से भरपूर होने वाली है. दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन, यानी 16 सितंबर को, रीचर यूनिवर्स का स्पिन-ऑफ सीरीज ‘नीगली' भी पूरी सीजन के साथ लॉन्च हो जाएगा. मारिया स्टेन फ्रांसेस नीगली के किरदार में लीड रोल निभाएंगी.

यह भी पढ़ें: 4500 करोड़ रुपये की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, जानें 23 सुपरहीरो से भिड़ने वाला कौन है डॉक्टर डूम

नए सीजन में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं. क्रिस मार्केट, सिडेल नोएल, एग्नेस मो, अंगुन, केविन वीसमैन, मार्क ब्लूकास, केविन कोरिगन और कैथलीन रॉबर्टसन शामिल हैं. ‘रीचर' सीरीज प्राइम वीडियो के सबसे सफल ओरिजिनल शोज में से एक बन चुकी है. पिछले सीजन ने दुनिया भर में करोड़ों दर्शकों को जोड़ा था.

प्राइम वीडियो का लालच, भगतेंगे फैन्स

रीचर सीजन 3 के बाद ही सीजन 5 की भी तैयारियां शुरू हो गई थीं. इसका पहला सीजन 2022 में आया था और हर साल इसका सीजन आता है. लेकिन इस टीवी सीरियल की तरह हर हफ्ते एपिसोड रिलीज करने से फैन्स का मजा किरकिरा हो सकता है क्योंकि सीरीज को देखने का मजा एक बार में ही है, लेकिन प्राइम वीडियो के इस लालच ने पूरा मजा ही खरा बकर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reacher Season 4, Reacher Season 4 Trailer, Alan Ritchson, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com